शुरू हो सकता है राम मंदिर आंदोलन,VHP ने बुलाई बैठक
मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार विश्व हिंदू परिषद ने इसकी तैयारी कर ली है। इसके लिए 5 अक्टूबर को बैठक बुलाई गई है जिसमें देश के 36 प्रमुख संतों को बुलाया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस बैठक में कार सेवा का ऐलान किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास शुक्रवार को केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रति तल्ख नजर आए। उन्होंने कहा कि यदि अब अयोध्या में मंदिर न बना तो भाजपा को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। मंदिर निर्माण के लिए इससे अच्छा समय नहीं हो सकता।
कुछ दिन पहले ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि यह संतोषजनक होगा अगर भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए सभी धर्मों के अनुयायी मिलकर काम करें।
वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने भी मंदिर के जल्द निर्माण पर फिर से बल दिया था और कहा था कि समाज को जल्द न्याय दिए जाने की जरूरत है।
नई दुनिया।

No comments