महिला मित्र के साथ कार से जा रहे युवक पर सिपाहियों ने चलाई गोली, मौत
लखनऊ। गोमतीनगर में महिला मित्र के साथ कार से जा रहे युवक की सिपाहियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। महिला मित्र ने दो सिपाहियों के खिलाफ हत्या की एफआइआर दर्ज कराई है। वहीं आरोपित सिपाहियों का कहना है कि उन्होंने कार को रोकने का इशारा किया था, लेकिन कार सवार युवक ने उनकी बाइक में टक्कर मारी और भागने लगा। इस पर उन्होंने गोली चला दी, जो कार सवार को जा लगी। गोमती नगर विस्तार स्थित सरयू अपार्टमेंट के पास तड़के हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया।

No comments