नगर पालिका क्षेत्र में किया गया शासकीय महाविद्यालय का शिलान्यास
सागर। जनपद के मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र के वर्तमान सबरी वार्ड में शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया का भूमि पूजन कार्यक्रम व शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त महाविद्यालय भवन का निर्माण 12,3500000 रुपए की लागत से किया जाना है।
माना जा रहा है कि इस महाविद्यालय के निर्माण से मकरोनिया क्षेत्र में शिक्षा की एक बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर सांसद लक्ष्मीनारायण यादव व नरयावली विधायक प्रदीप लाल यादव द्वारा की गई।वही कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यहां हम आपको बता दें नरयावली विधायक द्वारा मकरोनिया क्षेत्र में यह दूसरा महाविद्यालय स्वीकृत कराया गया है जिसकी निर्माण प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने अपने संबोधन में कहा महाविद्यालय के निर्माण से मकरोनिया के तमाम छात्र-छात्राओं सहित क्षेत्र के आसपास के छात्र छात्राओं को भी शिक्षा का एक सुनहरा अवसर मिलेगा। वही सागर सांसद दादा लक्ष्मी नारायण यादव ने भी इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि समेत तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
... रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments