कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
कलयुगी बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया
सागर। जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम चंदनहारी मे एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए राहतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी कमलेश साहू का अपने सामने रहने वाले महेंद्र लोधी से रास्ते को लेकर विवाद हुआ था और उसी दौरान कमलेश की मां आ गई आरोपी कमलेश नेअपनी मां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले को विवेचना में ले लिया।
... रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)
No comments