जलमग्न हुआ प्राथमिक विद्यालय
पुरवा/उन्नाव। पिछले कई दिनों से रुक रूककर हो रही बारिश के चलते जिले में बाढ़ की समस्या तो बढ़ ही गई, इसके साथ ही जगह-जगह जल भराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी समस्या से जूझ रहा जनपद के पुरवा तहसील क्षेत्र के कस्बा पुरवा के शीतलगंज पूर्व प्राथमिक विद्यालय। विद्यालय के मैदान में जलभराव हो जाने के चलते बच्चों के साथ-साथ अध्यापको को भी जलमग्न विद्यालय प्रांगण को मझाकर अंदर जाना पड़ रहा है।
यदि समय रहते पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नही की गई तो पानी में कीटाणु भी पनप सकते है, जिससे शिक्षार्थी गम्भीर बीमारी का शिकार भी बन सकते हैं।
... रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया।(एडवोकेट)

No comments