जनहितकारी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सम्पन्न हुई मासिक बैठक
पुरवा/उन्नाव। जनहितकारी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक कुछ पदाधिकारियों व सदस्यों की अनुपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में कुछ नये पत्रकार साथी भी उपस्थित हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय एक महाविद्यालय में संगठन की मासिक बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। संगठन के अध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कई वरिष्ठ व कनिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस बार पिछली बैठक जैसी गहमा-गहमी देखने को नहीं मिली, किन्तु कुछ बिन्दुओं पर ही विशेष विचार विमर्श हुआ।
वरिष्ठ पत्रकार पवन सिंह ने अपने ही संगठन के एक पदाधिकारी की कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लगाए। साथ ही बुजुर्ग पत्रकार अरुण सिंह ने स्थानीय ग्राम पंचायत छूलामऊ के प्रधानपति द्वारा एक पत्रकार को अपशब्द कहने का मुद्दा भी उठाया। इस पर अध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय ने कहा कि पत्रकारों का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही विभिन्न आरोपों से घिरे पदाधिकारी की जांच हेतु एक कमेटी बनाने की घोषणा की। इसके अलावा संगठन के विस्तार व मजबूती हेतु विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मो• अहमद उर्फ चुनई, सय्यद मेराज अली, शिवम चौरसिया, सचिन दीक्षित, संयोग जायसवाल, सुशील तिवारी, संजय चौरसिया, पंकज यादव, अरुण दीक्षित, बहारुद्दीन खां, अमरेश चौधरी एवं पुनीत सिंह समेत कई दर्जन पत्रकार उपस्थित रहे ।

No comments