रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक
सफीपुर/उन्नाव। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत नगर पंचायत उगू में उप जिलाधिकारी कृपाशंकर यादव व नगर अध्यक्ष अनुज कुमार दीक्षित समाज एवं सेवक अवधेश दीक्षित ने स्वछ्ता अभियान के तहत नगर मे झाडू लगा कर एक विशाल रैली निकाली। जिसमे कैलाश पटेल इंटर कालेज स्कूल के सभी छात्र-छात्राओ ने बढ चढ़ कर स्वच्छता के नारे लगाते हुए नगर मे भ्रमण किया। वही इस दौरान नगर अध्यक्ष अनुज कुमार दीक्षित ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाना ही हमारा लक्ष्य है, इस मौके पर बडे बाबू राम खेलावन, नदीम, राधेश्याम शुक्ला, सतेन्द्र शुक्ला, सभासद आदर्श दीक्षित, अरुण इस्मिता, पप्पू राम शंकर, राहुल, निशांत, मनोज गौरव, अग्निहोत्री सौरभ पटेल समेत नगर के तमाम लोग रैली मे शामिल रहे।
... रिपोर्ट - विमल यादव। (सफीपुर)

No comments