सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में गूंजे कमला यादव इस्तीफा दो के नारे
सागर। आकाश सिंह बैंसली के नेतृत्व में उनके समर्थकों एवं ओबीसी महासभा के छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष निरपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियो द्वारा शाहगढ जनपद अध्यक्ष कमला यादव के विरुद्ध कलेक्टर के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया की कमला यादव द्वारा दबंगाई करते हुए आदिवासी एवं पटेल समाज के लोगों की झोपड़ियों के ऊपर अपना पक्का मकान बनाया गया है, जबकि उस जगह पर इन गरीबों का हक है इनके पास सन 1984 में जारी हुए मध्य प्रदेश शासन के पट्टे भी हैं, जिसकी शिकायत प्रसाशन से कई बार की गई, लेकिन ना तो अभी तक प्रशासन ने कोई सुध ली है और ना ही किसी पक्ष से जनप्रतिनिधि सामने आए हैं।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। ( सागर मध्यप्रदेश )

No comments