लोकायुक्त ने पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते धरा
सागर। जनपद के जैसीनगर तहसील के सागौनी पुरैना गाँव के पटवारी राजीव तिवारी को लोकायुक्त की टीम ने छापेमारी कर 3000 रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पटवारी राजीव तिवारी ने प्रमेन्द्र सिंह से बैनामा दर्ज करने के बदले मे पैसों की मांग की थी। जिसकी शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने कार्यवाही कर पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
... रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments