Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

1 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विद्युत वितरण केंद्र का किया गया भूमि पूजन

नरयावली विधानसभा के मकरोनिया क्षेत्र में 1 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले  विद्युत वितरण केंद्र का किया भूमिपूजन
सागर। जनपद के मकरोनिया नगर में आज 1 करोड़ 56  लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विद्युत वितरण करने हेतु उप विद्युत केंद्र का भूमि पूजन कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र प्रारंभ होने के बाद लगभग एक लाख लोग लाभान्वित होंगे। जिससे मकरोनिया एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत वितरण का कार्य किया जाएगा। माना  रहा है कि इसकी वजह से प्रतिदिन आम जनता को विद्युत कटौती से होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिल सकेंगी। 
 
वही कार्यक्रम  दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुड्डू वानखेडे ,नगर पालिका अध्यक्ष संतोष सुशीला रोहित, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलवंत ठाकुर ,  सुधा शर्मा, पार्षद राजा रिछारिया , बाबूलाल रोहित, मधुकर जाटव ,भागीरथ ,विक्की गौतम ,पप्पू बंसल ,कमल राठौर पवन पत्रकार ,शिव हरि पांडे , अर्जुन पटेल ,एवं विद्युत विभाग के अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित रहे ।

... रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments