शक्तिपुत्र महाराज के दर्शनों को ऊमड़ा श्रद्धालुओ का सैलाब, पलक पाबड़े बिछाकर किया युग परिवर्तन यात्रा का स्वागत
दिनाँक---09-08-2018
स्थान---रहली
सागर। भगवती मानव कल्याण संगठन के संस्थापक युग चेतना पुरुष के रूप में बिख्यात शक्तिपुत्र महाराज के द्वारा नशामुक्ति और युग परिवर्तन का सन्देश देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में निकली जा रही जनजागरण यात्रा के दौरान सैकड़ो वाहनों और हजारो भक्तो समेत तीसरे चरण के अंतिम दिन रहली पहुँची। जिस दौरान श्रद्धालुओ द्वारा यात्रा की भक्तिभाव के साथ आगवानी की गई। जिसमें शक्तिपुत्र महाराज के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा।
यात्रा में शक्तिपुत्र महाराज के साथ चल रही भगवती मानव कल्याण संग़ठन की केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने बताया कि उनका संग़ठन नशामुक्त,सुशिक्षित,संस्कारित,चरित्रवान समाज निर्माण के उद्देश्य को लेकर काफी समय से काम करता आ रहा है, और इस यात्रा के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर समाज को जाग्रत करने का काम संग़ठन से जुड़े लोगो के द्वारा किया जा रहा है।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)
No comments