तांत्रिक ने की महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश
सहारनपुर। इलाज कराने आई महिला के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैं।
शहर के पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने आज बताया कि युवती जनपद के एक कस्बे
में इलाज कराने गयी थी। युवती का आरोप है कि तांत्रिक वजीद अहमद ने उपचार
के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती किसी तरह तांत्रिक के चंगुल से बाहर
आकर उसका इंतजार कर रहे दोनों भाइयों को आपबीती बताई। पुलिस
अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

No comments