कुएं में उतराता मिला नाबालिक लड़की का शव
टीकमगढ़। जनपद के खरगापुर से सामने आई मानवता शर्मसार करने वाली तस्वीरें, जहां ओर लोगों ने कुएं में पड़ी नाबालिक की लाश को अमानवीयता पूर्वक रस्सी और लोहे के कांटे से खींच कर कुएं से बाहर निकाला वही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहे। इस दौरान लोग कुएं में झांकते रहे और पुलिस कर्मी मोबाइल गेम व व्हाट्सएप में ही मस्त रहे।
मामला जनपद के खरगापुर के कुर्यात मोहल्ले के वार्ड नंबर 7 का है। यहां एक कुएं में नाबालिक लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान नम्रता(17) पुत्री नाथूराम प्रजापति के रूप में हुई। नाबालिक कक्षा 11वीं की छात्रा थी बताया जा रहा है कि वह शाम 5:00 बजे मटकी फोड़ कार्यक्रम देखने गई थी। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी, जिसपर परिजनों ने रात भर सभी जगह ढूंढा और जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने खरगापुर थाने जाकर मौखिक रुप से सूचना दी। जिसके बाद सुबह मोहल्ले के कुएं में जब बाढ़ प्रभावित लोग पानी भरने गए तो उन्होंने देखा कि कुएं में किसी का शव उतरा रहा है। मोहल्ले में खबर लगते ही हड़कंप मच गया। वही लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

...रिपोर्ट - खूबचन्द्र लोधी। (टीकमगढ मध्यप्रदेश )
No comments