करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत
टीकमगढ। जनपद पंचायत पलेरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम टीला लारौंन का मामला सामने आया है, टीला लारौंन में लाखन राजपूत उम्र 28 वर्ष अपने घर में लाइट सुधार रहा था कि अचानक लाइट आ गई जिससे लाखन राजपूत करंट की चपेट में आ गया और गिर गया आनन फानन में परिजनों द्वारा लाखन राजपूत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
... रिपोर्ट - खूबचन्द्र लोधी। (टीकमगढ मध्यप्रदेश )

No comments