लोधी समाज की कार्यसमिति की बैठक का किया गया आयोजन
टीकमगढ़। जनपद के धजरई में आज लोधी समाज की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे जिले से लोधी समाज के लोग इकट्ठे हुए, और मंच के माध्यम से शिक्षा व्यवसाय एवं उच्च गुणवत्ता वाली कृषि की जानकारी समाज के वरिष्ठ लोगों के माध्यम से दी गई। इस दौरान सभी ने अपनी अपनी बाते रखी। बातो का विचार विमर्श कर जिलाध्यक्ष डॉ. पूरन सिंह लोधी ने बताया कि टीकमगढ़ जिले में जिन विधानसभाओं में जहां पर लोधी बाहुल्य क्षेत्र है वहां से अगर किसी लोधी समाज के व्यक्ति को किसी भी पार्टी से टिकट नहीं दी जाती है तो वहा से लोधी समाज का व्यक्ति निर्दलीय उम्मीदवार उतारा जाएगा और लोधी वर्ग के व्यक्ति किसी भी राजनैतिक पार्टियों को वोट नहीं देगा।
... रिपोर्ट - खूबचन्द्र लोधी। (टीकमगढ)
No comments