Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

घर में घुसकर युवती को जिन्दा जलाया,कानपुर रेफर


    (युवती को पड़ोसी युवक और उसके परिजनों ने घर में घुसकर जिंदा जला दिया)

उन्नाव। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती को पड़ोसी युवक और उसके परिजनों ने घर में घुसकर जिंदा जला दिया। युवती गंभीर रूप से झुलस गई है। जिसके चलते उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे कानपुर हैलेट रेफर कर दिया गया है। 
घटना उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैन नगर की है। यहां दो अलग अलग विरादरी के परिवार आमन -सामने रहते है। जहां एक दलित विरादरी की पीड़िता व सामने खटिक विरादरी का होरीलाल का परिवार रहता है। आरोप है कि खटिक विरादरी के होरीलाल उसकी मां रीता, बहन सरिता व भाई अंशू ने सामने के मकान में घुस गए और 20 वर्षीय अविवाहित युवती पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे कानपुर के हैलेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

उन्नाव अस्पताल के इमरजेंसी चिकित्सक डॉ तेज बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़िता 52 फीसदी से अधिक जली चुकी है इसलिए उसकी गंभीर अवस्था को देख प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर भेजा जा चुका है। उधर सीओ सिटी उन्नाव स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा जो तहरीर पुलिस को दी गई है। उसमें 4 पड़ोसियों को नामित किया गया है, जिसमे 3 को हिरासत में लिया जा चुका है।शेष एक के गिरफ्तारी के लिये पुलिस दल भेजा गया है। वही सीओ सिटी ने यह भी जानकारी दी कि पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने कलम बंद बयान करा लिये गये है उसी आधार पर पुलिस कार्यवाही कर रही है। 
वही इस घटना में प्रथम दृष्ट्या प्रेम प्रसंग निकलकर आ रहा है। जिसमें होरीलाल व पीड़िता के बीच विरादरी आड़े आने पर होरीलाल व उसके परिजनों द्वारा पीड़िता को घर पर अकेले पाकर इस जघन्य घटना को अंजाम देना बताया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

No comments