प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
डेस्क। आजमगढ़ से चलकर बलिया पहुंचे प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल के परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बतादे कि आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता का शादी के बाद भी अपने प्रेमी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन विवाहित होने के कारण लोकलाज के भय से वह अपने प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी। जिसके चलते दोनों प्रेमी युगल ने अपनी ईहलीला समाप्त करने की योजना बनाई, और बलिया पहुंच कर ट्रेन के सामने कूंदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments