कार हादसा मामले में पुलिस ने पांचवा शव बरामद कर ली राहत की सांस
बांगरमऊ/उन्नाव। कार सहित पांच लोगों के शारदा नहर
में डूबने के मामले में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आज पांचवी लाश को बरामद कर लिया है। इससे पहले पुलिस द्वारा चलाये गए रेस्क्यू अभियान के तहत क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने चार शवों को बरामद किया था। लेकिन पांचवी लाश न बरामद होने के बाद लगातार तलाश की जा रही थी। जिसके उपरांत आज पुलिस को सफलता हासिल हुई। काफी अटकलों के बाद पुलिस ने आज सुबह संजय सिंह की लाश को सफीपुर के पास लिलौली पुल के निकट नहर से बरामद कर राहत की सांस ली।जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments