आग लगने से मचा हड़कंप, नौ घर जलकर हुए खाक
लखीमपुर खीरी। जिला कोतवाली पलिया के चौकी मझगयी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छोटी सी चिंगारी से पूरा का पूरा गांव धधकने लगा और ग्रामीण जागरण ही देखते रह गये। मिली जानकारी के मुताबिक चौकी मझगयी के कस्बा मझरा पुरवा के नया पुरवा गांव के ही पड़ोस में सभी ग्रामीण माता रानी के जगराता में गये हुए थे। इसी दौरान गांव के ही निवासी बहुरी के घर में आग लग गयी और आग ने धीरे-धीरे पूरे गांव को ही अपने चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी मिलते ही जगराते में हड़कंप मच गया। आग लगने के दौरान मौके पर किसी के न होने पर कुछ भी नहीं बचाया जा सका और गांव के नौ घर जलकर राख हो गये। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घरों में मौजूद सामान व जेवर नकदी सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। आग लगने से लगभग पच्चीस लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है।
... रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)
No comments