एसपी खीरी ने किया हत्या का खुलासा
लखीमपुर खीरी। एक बार फिर अवैध सम्बन्धो में एक युवक की जान चली गई, आपको बता बीते दिवस 23 अक्टूबर को ईशानगर थाना क्षेत्र के गांव बेती मजरा बेती के तलाब में एक युवक की लाश मिली थी जिसकी शिनाख्त वही के निवासी प्रमोद कुमार राजपूत में हुई थी । प्रमोद के भाई गोरी शंकर ने थाने पर हत्या किए जाने की तहरीर दी थी, जिसपर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, पुलिस ने जब जांच शुरु की तो पता चला कि प्रमोद की हत्या अवैध सम्बन्धो के चलते हुई है। एसपी खीरी ने हत्या का खुलासा करते हुए बतया की प्रमोद का पकड़े गए अभियुक्त धरमु के भाई की पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध थे जिस वजह से वह आये दिन घर आया करता था, परंतु 15 दिन पूर्व भाई की पत्नी भाई के पास जयपुर चली गई थी, जिसपर मृतक प्रमोद भी जयपुर चला गया और जब 22 कि शाम को वहां से लौटा तो घर न जाकर धरमु के घर गया और कुछ देर रुकने के बाद वापस चला गया परन्तु कुछ देर बाद वह घर के पीछे से आया और अभियुक्त धरमु की बेटी की चारपाई पर लेट गया बेटी की आवाज पर जब धरमु पहुंचा तो देखा कि प्रमोद उसकी बेटी की चारपाई पर लेटा है जिसपर धरमु ने लाठी से उसके सर पर वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया जिसको ले जाकर पड़ोस के तालाब में चाकू से वार करके तलाब में फेंक दिया। और वहां से भाग गया । पुलिस ने धरमु को आज सुबह पकड़ लिया। जिसने अपने जुर्म कबूल कर लिया है।
...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव।(लखीमपुर खीरी)
No comments