पीड़ित परिवार ने विधान भवन के सामने की आत्मदाह की कोशिश
लखनऊ। विधान भवन के सामने गेट नंबर तीन पर एक परिवार ने आत्मदाह करने की कोशिश की। वही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद रोक लिया। और थाने ले गए,जहां पूछताछ में परिवार ने बताया कि वह बहराइच के थाना हुजूरपुर गांव चिरइया टांड का निवासी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पांच महीने पहले उनकी एक 14 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर लिया गया था। और पुलिस से गुहार लगाने के बाद भी अाज तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित परिवार ने औरैया के दिवियापुर के रहने वाले एक युवक सुधीर शर्मा पर अपहरण का आरोप लगाया है। वही पीड़ित परिवार का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ और दर-बदर भटकने रहे है। उन्होंने कहा जहां जाते हैं वहां अधिकारी डराते, धमकाते हैं और पैसा मांगते हैं। इन्हीं बातों से परेशान होकर आज वह आत्मदाह करने आए थे।

No comments