यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी का निधन
डेस्क। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का निधन हो गया है, उन्होंने आज दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक जताया है। आज ही के दिन उनका जन्म भी हुआ था ।
बता दें कि एनडी तिवारी पहली बार 1952 में विधायक बने थे, और एनडी तिवारी पहली बार 1976 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, 5 बार विधायक रहे तो तीन बार यूपी के सीएम की कुर्सी पर कब्जा किया, 1980 में तिवारी पहली बार लोकसभा पहुंचे और इंदिरा गांधी ने उन्हें योजना मंत्री बनाया बाद में एनडी तिवारी ने वित्त, विदेश जैसे कई बड़े मंत्रालय भी संभाले।

No comments