सड़क हादसे में युवक की मौत
उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर बीती देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के मोहरिया गांव निवासी अनिल(25)पुत्र बुद्धीलाल अज्ञात जगह से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर बाबा खेड़ा के निकट तेज रफ़्तार ट्रक अचानक उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच कर रही है। वही घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
...रिपोर्ट - मो. सुफियान खान (मियागंज)

No comments