युवक की ट्रेन से कटकर मौत
टीकमगढ। जनपद के खरगापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमन्ना हार की पहाड़ियां के पास आज सुबह रेलवे लाइन पर कटा एक युवक हुआ पाया गया, जिसकी शिनाख्त हरदेव सिंह (35)पुत्र हनुमत सिंह राठौर निवासी वार्ड नंबर 15 खरगापुर के रूप में की गई, घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल खरगापुर भेज दिया है। वही घटना में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
... रिपोर्ट - खूबचन्द्र लोधी। (टीकमगढ मध्यप्रदेश)
No comments