क्षत्रिय महासभा के द्वारा किया गया दशहरा मिलन समारोह
टीकमगढ़। जनपद के नगर खरगापुर में क्षत्रिय महासभा द्वारा दशहरा मिलन समारोह का कार्यक्रम खरगापुर किले में रखा गया, जिसमें क्षेत्र से सभी समाज के लोगों द्वारा समाज को आगे बढ़ाने एवं समाज के बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र प्रताप सिंह बेबी राजा ने की। कार्यक्रम के दौरान राजा बुंदेला, मानवेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह बुंदेला, शशांक सिंह बघेल, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह बुंदेला समेत तमाम समाज के अनेक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
...रिपोर्ट - खूबचन्द्र लोधी। (टीकमगढ मध्यप्रदेश)

No comments