रायबरेली: न्यू फरक्का एक्सप्रेस की छह बोगियां पटरी से उतरी,7 की मौत,40 घायल
रायबरेली। जनपद के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास TRAIN NO- 14003 UP(Malda Town-NDLS EXP) फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डीअारएम के मुताबिक, हादसे में सात यात्रियों की मौत और लगभग 40 यात्री घायल हो गये हैं। इसके चलते 13 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेलवे प्रशासन ने हादसे के जानकारी मिलते ही कई ट्रेनों का रूट बदला और कई निरस्त कर दी। वहीं, घटना में छह कोच पटरी से उतर गये, जिसके चलते दिल्ली और रायबरेली रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। हादसे के सूचना मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ की टीमें फौरन मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू हुआ।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार तड़के सुबह करीब छह बजे रायबरेली होते हुए दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस की छह बोगियां पटरी से उतर गईं। रेल हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और कई यात्री जख्मी हो गए। इसके चलते अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा रायबरेली के हरचंदपुर स्टेशन के पास हुआ है। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। फिलहाल स्थानीय लोग और पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। अभी मुकम्मल राहत कार्य की व्यवस्था नहीं हो सकी है। हालांकि डायल 100 और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। तीन शव बोगी के नीचे दबे मिले हैं। बाकी बोगियों को काटने की तैयारी हो रही है। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
हादसे के समय सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक से बोगियां पटरी से उतर गईं। देखते ही देखते चीखपुकार मच गई। आवाज सुनते ही आसपास के लोग फौरन मदद को दौड़ पड़े। उधर, मौके पर एनडीआरएफ की टीमें रवाना कर दी गई। स्थानीय पुलिस और ऐंबुलेंस भी मौके पर है। घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा है।
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
05412.254145, 027-73677
0612-2202290
0612-2202291
0612-2202292
RLY PHONE NO-025-83288

No comments