पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद को लगाई आग
बलिया। जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के जूडनपुर नहर के पास मंगलवार को सुबह घर से कोचिंग पढ़ने के लिए साइकिल से निकली नवविवाहिता पत्नी संध्या (21) को पहले से घात लगाए पति ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति मनीष कुमार (25) निवासी कुसहीं थाना उभांव ने अपने ससुराल में जाकर एक कमरे में स्वयं बंद कर पेट्रोल गिरा कर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। इसे बचाने के प्रयास में सास दुलारी देवी (55) भी झुलस गई।
नवविवाहिता की हत्या की खबर गांव में फैलते ही सनसनी फैल गई। गंभीर रुप से झुलसे मनीष व उसकी सास दुलारी देवी को तत्काल सीएचसी नगरा ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची एसपी पर्णा गांगुली ने घटना की जानकारी ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे पत्नी का विदाई न होना बताया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

No comments