आतंकी हमले में नेशनल कांफ्रेंस के दो कार्यकर्ताओं की मौत,अब्दुल्ला व मुफ़्ती ने जताया दुख
डेस्क। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकी हमले में नेशनल कांफ्रेंस के दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जम्मू कश्मीर में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव से दो दिन पहले शहर के कारफली मोहल्ला इलाके में गोलीबारी हुई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए, श्रीनगर के एसएसपी इम्तियाज इस्माइल पर्रे ने कहा, दो लोगों की मौत हुई है, दोनों राजनीति से जुड़े हैं।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में स्थानीय शहरी निकाय और पंचायत चुनाव के लिए चार चरण में आठ अक्टूबर से वोट डाले जाएंगे। उससे ठीक पहले आतंकियों ने नेशनल कांफ्रेंस के दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी। नेशनल कांफ्रेंस अनुच्छेद 35ए के मुद्दे पर चुनाव का बहिष्कार कर रही है।
फारुक अब्दुल्ला ने दो नेकां कार्यकर्त्ताओं पर दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की है। उनहोंने कहाकि जिन लोगों ने यह घोर निंदनीय कार्य किया है, वह कश्मीर और इस्लाम के दुश्मन हैं।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्षा और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने भी टवीट कर नेकां कार्यकर्ताओं की हत्या पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि नेकां कार्यकर्त्तओं की हत्या की खबर से मुझे बहुत दुख पहुंचा है। मेरा दिल उनके परिवार और बच्चों की पीड़ा से द्रवित हो उठा है। वह किन हालात से गुजर रहे होंगे, उसकी कल्पना भी नहीं कर सकती।

No comments