मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
बताया जा रहा है कि अस्पताल से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया हैं। आग दवा की दुकान से शुरू हुई थी। कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज शहर के सबसे पुराने अस्पतालों में से एक है। यह 1948 में स्थापित किया गया था।
बात दें आग बुधवार सुबह लगी। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है आग लगने का कारण क्या था। वहीं घटना से जुड़े वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि कई लोगों को तो बचा लिया गया है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो अभी भी मदद का इंतजार कर रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। गौरतलब है कि 17 सितंबर को भी कोलकाता के सेंट्रल पार्क स्थित बागरी बाजार में आग लग गई थी। जिसे बुझाने के लिए दमकल की 35 गाड़ियां लगाई गईं। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन दुकानों में लगी आग के कारण करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया।

No comments