Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

चोरी करने आए युवक को पकड़ किया पुलिस के हवाले


शाहजहांपुर। जनपद के पुवायां थाना क्षेत्र के सिंधौली में पिछले कुछ दिनों से नगर व गाँव में लगातार हो रही चोरियो से परेशान जनता व पुलिस द्वारा किये जा रहे अथक प्रयासो के बावजूद भी चोरो का आतंक नहीं कम होने का नाम नहीं ले रहा था । लेकिन इस बीच ग्रामीणों की मदद से पुलिस को उस वक्त बडी सफलता मिली जब मंगलवार की देर रात ग्रामपंचायत रेहरिया मे चोर अनूप शर्मा के मकान में चोरी करने पहुंच गए। माहौल देख पहले से सचेत अनूप शर्मा को रात मे ऐसा लगा कि मकान कि चौहद्दी के अन्दर कोई है। अनूप ने बिना शोर मचायें अपने परिजनो को सचेत किया और हाथ में टॉर्च लेकर सभी चोरों को पकड़ने का प्रयास किया । जिसमे 1 चोर पकड़ा गया बाक़ी सभी भागने में सफल रहे। चोर को पकड़ने के बाद परिजनों ने डायल 100 को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर पूछताछ की ।जिस पर चोर ने पास के ही गाँव आयूँ का रहने वाला अर्जुन नाम बताया।बाकी सभी साथियो के नाम पता करने के लिए पुलिस पूछताछ कर कर रही है।

...रिपोर्ट - संजीव मिश्रा। (शाहजहांपुर)

No comments