थानेदार ने वकील को धमकाया,आक्रोशित वकीलो ने की कार्यवाही की मांग।
सागर। पुलिस के द्वारा आम नागरिको और आरोपियों फरियादियो को डराने,धमकाने उनसे मारपीट करने के मामले तो अक्सर सामने आते रहते है, लेकिन रहली थाने में पदस्थ थानेदार ने तो सारी हदें पार करते हुए एक वकील को ही खरी खोटी सुनाते हुए फर्जी मामला दर्ज करने की धमकी दे डाली। इस इस घटना से वकीलो में काफी आक्रोश है।वकील के साथ थाना प्रभारी के द्वारा की अभद्रता से नाराज वकीलो ने अधिवक्ता संघ ने बैठक कर थाना प्रभारी अखलेश मिश्रा के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया। एवं इस मामले की स्टेट वार काउंसिल कलेक्टर सागर एवं एस डी ओ पी रहली को लिखित शिकायत कर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। थानेदार की दबंगाई के शिकार अधिवक्ता अरुण सिंह ठाकुर ने बताया कि वो अपने साहिल के साथ जानकारी लेने थाने जा रहे थे तभी थाना प्रभारी ने थाना प्रांगण में सार्वजनिक रूप से उनके साथ अभद्रता की एवं झूठा केश दर्ज करने की धमकी दी।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)
No comments