नाबालिग के साथ दुराचार के आरोप में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
*रहली ब्रेकिंग*
सागर। जनपद के रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले दो दिन पूर्व एक नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक दुराचार के आरोप में अनिल (22) पुत्र दामोदर बाल्मीकि को धारा 377,342,506 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के निर्देशन में गिरफ़्तार कर लिया गया। आरोपी अनिल बाल्मीकि को न्यायालय के समक्ष अनुसंधान संबंधी समस्त औपचारिकताओं की पूर्ति कर प्रस्तुत कर दिया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments