स्कूली छात्राओं द्वारा किया गया गरबा महोत्सव कार्यक्रम
सागर। जनपद की नरयावली ग्रामपंचायत में मां दुर्गा जी की झांकी में प्रतिवर्ष अनुसार अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन होता आ रहा है, लेकिन इस बार काली कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने सरस्वती शिशु मंदिर के स्कूली छात्राओं द्वारा गरबा महोत्सव करवाया गया जो नई पहल की है। जिसमें बच्चों का मनोबल बढ़ने के साथ ही नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है, बच्चों द्वारा अनेकों भक्तों भजनों पर नित्य कर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे व पुरुष शामिल थे, नरयावली टीआई उदय भान सिंह यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की मैं हर पल आप लोगों के साथ हूं, जहां जिसको मेरी जरूरत पड़े मैं उसके साथ हूं। वही इस दौरान यादव ने कहा अपराध करने के पहले इंसान को एहसास होता है कि क्राइम करें या ना करें तभी इंसान को सोचना चाहिए आदि बिंदुओं पर आमजन को अवगत कराया। इस अवसर पर डॉक्टर मुकेश आर्य, पंडित विजय पुराणिक, इंद्राज सिंह यादव, शिवपाल यादव, देवीदीन साहू, सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानाचार्य संतोष यादव एवं सरस्वती शिशु मंदिर स्टाफ समस्त ग्रामवासी नरयावली पुलिस स्टाफ गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में नगर एवं क्षेत्र के लोग शामिल रहे।
... रिपोर्ट - हेमंत आठिया।(सागर मध्य प्रदेश)
No comments