शिक्षा को मजाक बनाकर रख दिया कामचोर शिक्षकों ने आदर्श आचार संहिता भी नहीं रखती इनको कुछ मायने
सागर। एक ओर जहां जनता की गाढी कमाई टैक्स के रूप में वसूलकर शासन करोडों रुपये खर्च करके शिक्षा का स्तर सुधारने में लगा हुआ है, लेकिन कर्मचारी उन योजनाओं को पलीता लगाने में लगे हैं, ऐंसा की एक मामला सागर जिले के जैसीनगर विकासखंड के प्राईमरी स्कूल पनारी में देखने को मिला, जहाँ 4 शिक्षक पदस्थ हैं, लेकिन ड्यूटी एक ही करते हैं, इसके लिए बाकायदा बारी-बारी सिफ्ट तय कर ली हैं, अगर कभी कोई जांच करने आ जाये तो एडवांस में आवेदन तैयार रखे मिलते हैं, लेकिन बहाना हजम नहीं होता जब एक को छोडकर बाकी सब बीमार हो जायें। अब बात आती है आचार संहिता की जहां स्पष्ट निर्देश हैं कि अधिकारियों की बगैर मंजूरी के छुट्टी मान्य नहीं होगी लेकिन यहां संकुल प्राचार्य बिलहरा डी.पी. सेन को भी आवेदन की जानकारी नहीं है।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)
No comments