बीस वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
सागर। गोपालगंज
थाना अंतर्गत उस समय सनसनी फैल गई जब आईजी ऑफिस के पास देर रात में परकोटा
निवासी 20 वर्षीय तरूण यादव पर तीन लोगों ने चाकूओं से हमला कर दिया।
गंभीर हालत में तरुण को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में इलाज हेतु भर्ती
किया गया। जहां तरुण की अत्यायधिक रक्तस्राव से इलाज के दौरान मौत हो गई,
मृतक तथा आरोपियों के मध्य पुरानी रंजिश चल रही थी जिसके चलते इस घटना को
अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों रीतेश चौबे, गुलशन चौबे और रोहित
सिरोठिया पर हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी गुलशन चौबे को गिरफ्तार कर
लिया है, घटना के दो अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश
कर रही है, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। घटना
का उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमे युवक पर आरोपी छुरा
मारते हुए दिख रहे हैं ।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments