कार हादसे को लेकर बवाल की आशंका, हजारों लोगों ने किया सड़क जाम
बांगरमऊ/उन्नाव। कार हादसे को लेकर बवाल की आशंका अब तक पांच में से चार के ही शव बरामद हुए है, वही मृतक के परिजनों ने नानामऊ तिराहे पर तीन शवों को रख कर सड़क जाम कर दिया, जाम के चलते बांगरमऊ बंद है, वही सड़क पर हजारों लोग लोग बैठे हैं। इसमें एक बीजेपी नेता का भाई भी शामिल है, बीजेपी नेता राम जी गुप्ता उन्नाव बीजेपी आईटी सेल का अध्यक्ष है, रामजी गुप्ता ने पांचों लोगों की मौत हत्या करार दिया है बीजेपी नेता ने पुलिस को धमकी भी दी है घटना की सीबीआई जांच और डीजीपी को खुद आकर दाह संस्कार कराने की बात कही है। साथ ही सीएम से मारे गए परिवार के सदस्य को नौकरी और पचास लाख की आर्थिक मदद भी मांगी है। अगर शर्त न मानी गई तो हजारों लोग लाश के साथ लखनऊ कूच करेंगे। आज बांगरमऊ में रावण दहन और दशहरा मेला भी है, मारे गए सभी लोग दशहरा मेला जमीन विवाद से भी जुड़े थे। स्थति से निपटने के लिए कई जिलों का फोर्स मौके पर तैनात है।

No comments