राम जी और सूरज का शव बरामद तीन की तलाश जारी
बांगरमऊ/उन्नाव। कार सहित 5 लोगों के शारदा नहर में डूबने के मामले में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे रेस्क्यू अभियान में आज कुछ सफलता हासिल हुयी है रेस्क्यू अभियान की टीमों ने आज कड़ी मशक्क्त के बाद जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में दो लोगो के शव बरामद कर लिए है। कल जनपद की बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में घटित ह्रदय विदारक घटना में कार अज्ञात वाहन की टक्कर से पुल की रेलिंग तोड़ कर नहर में गिरी थी, जिसमें पांच लोग सवार थे पुलिस ने राम जी गुप्ता का शव माखी थाना क्षेत्र के पवई के पास और सूरज का शव सफीपुर थाना क्षेत्र में बरामदकिया है। बाकी तीन लोगों की तलाश जारी है पुलिस का रेस्क्यू अभियान अधिकारियों की निगरानी में चल रहा है।
........ रिपोर्ट - रियाजुलहसन बांगरमऊ

No comments