तेज रफ़्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवको की मौत
नवाब/उन्नाव। नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अजगैन के निकट कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक पल्सर मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बीती रात करीब 1 बजे की है।
जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी इसी दौरान तेज रफ़्तार स्कार्पियो UP35 AK 0007 अचानक अनियंत्रित होकर पल्सर मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार मजरा भौली के पड़रिया गांव निवासी जयसिंह पुत्र लालबहादुर, विश्वनाथ पुत्र राधेलाल, छोटू पुत्र राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे।
वहु दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक घटना स्थल से गाड़ी लेकर फरार हो गया, और नावबगंज टोल पर चालक अपनी स्कार्पियो छोड़ कर भाग निकला, घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हादसे से शिकार हुए तीनो युवको के शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
...रिपोर्ट - कमलेश कुमार। (नवाबगंज उन्नाव)

No comments