अयोध्या धर्मसभा से पहले चढ़ा सियासी पारा
उद्धव ठाकरे की सभा को अनुमति नहीं
लखनऊ। अयोध्या में राममंदिर निर्माण के मुद्दे पर सियासी पारा चढ़ने लगा है। साथ ही अयोध्या की धर्मसभा को लेकर यूपी सरकार के सामने शांति व्यवस्था के लिहाज से चुनौती भी बढ़ गई है।
इस बीच सतर्कता बरतते हुए सरकार ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को अयोध्या के रामकथा पार्क में सभा करने की अनुमति नहीं दी है।
प्रदेश सरकार के सामने अयोध्या में भीड़ को नियंत्रित करने व विवादित स्थल के नजदीक न जाने देने की भारी चुनौती है।
विहिप का दावा है कि लाखों लोग इस आयोजन में शिरकत करेंगे। इस बीच शिवसेना की सक्रियता भी बढ़ रही है। ऐसे में यूपी सरकार भी खासी सावधानी बरत रही है।
सूत्र बताते हैं कि शिवसेना की सभा में उत्तेजकबयानी से इससे माहौल बिगड़ने का खतरा था। इसलिए सरकार नहीं चाहती कि वह सभा जैसा कोई आयोजन करे।

No comments