Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सिंधिया की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब


करैरा (म•प्र•) कांग्रेस के करैरा विधानसभा प्रत्याशी जसमंत जाटव के समर्थन में आज सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुलिस सहायता केंद्र पर आमसभा को संबोधित की सिंधिया को सुनने ग्रामीण अंचल से हजारों की तादात में जन समूह का हुजूम उमड़ पड़ा सिंधिया ने अपने भाषणों में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को घोषणावीर मुख्यमंत्री कहते हुए कहा कि 8 माह पूर्व कोलारस मुंगावली उपचुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया था लेकिन आज तक वो घोषणाएं पूरी नही की ऐसे मुख्यमंत्री को हम घोषणावीर नही तो और क्या कहेंगे। मंदसौर कांड भी जनता को याद दिलाया, किसानों की फसल के सही दाम नही मिल रहे ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का सभी जनता मतदाता को संकल्प दिलाया और कहा कि में घोषणावीर नही मैं आपके विश्वास पर खरा उतरने बाल हुं जो कहता हूं सो करता हूं । इस आम सभा मे करैरा विधायक शकुन्तला खटीक भी मौजूद रही, करैरा क्षेत्र में उल्लेखनीय है कि करैरा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त हमेशा सिंधिया के प्रचार के बाद ही मिलती है।
..... रिपोर्ट- अर्जुन सिंह नामक, शिवपुरी मध्यप्रदेश

No comments