फसल खराब होने से सदमें में आए एक किसान ने खेत में ही फांसी लगाकर की आत्महत्या
डेस्क। फसल खराब होने से सदमें में आए एक किसान ने खेत में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक झांसी के थाना मोठ के गांव रेव में फसल खराब होने से सदमे में आये किसान अशोक कुशवाह (40) ने खेत पर ही पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। परिजनों ने कहा कि बरसात से 3 बीघा धान की फसल खराब हो गई। जिसके चलते अशोक सदमे में रहने लगे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम मोठ, लेखपाल ओर ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह कुशवाह भी पहुचे। मृतक के बारे में प्रशासन और जानकारी जुटा रहा है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ सालों में बुंदेलखंड क्षेत्र में किसानों के आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं।

No comments