CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
लखनऊ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने आज लखनऊ के ग्रुप सेंटर में खुद को गोली मार ली। उसके साथी जब तक उसको लेकर पास के अस्पताल जाते, तब तक उसने दम तोड़ दिया। वॉशरमैन मनजिंदर सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जबकि उसकी राइफल भी पास में रखी थी। लखनऊ में सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर में जवानों की आत्महत्या का सिलसिला जारी है। आज यहां के सरोजनीनगर केंद्र में सिपाही 'वॉशरमैन' मनजिंदर सिंह ने खुद को गोली से उड़ाया। इससे पहले भी 25 अगस्त को इसी सेंटर में मेरठ निवासी जवान अरविंद कुमार सिंह की यहां पर संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।
आज की घटना के बाद मौके पर मौजूद सीआरपीएफ जवानों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देने के साथ ही आननफानन उसे परिसर में मौजूद विभागीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिस्टल से कई फायर की आवाज सुनकर परिसर में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे सीआरपीएफ जवानों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार वॉशरमैन मनजिंदर सिंह के गोली लगने से मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक जवान ने साथी की पिस्टल से खुद को गोली मारी है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
वही पुलिस को छानबीन के दौरान घटना में प्रयुक्त पिस्टल के खोखे गार्ड रूम में पड़े मिले। मैगजीन में चार जिंदा कारतूस और एक कारतूस रायफल के चेंबर में फंसा मिला। पुलिस ने पिस्टल अलावा खोखे और जिंदा कारतूस अपने कब्जे में ले लिए हैं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वही सीआरपीएफ के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

No comments