बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े युवक को मारी गोली
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में दिन दहाड़े बेखौफ बदमाशों ने एक युवक के सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथी के साथ गुब्बारे लेकर बाइक से लौट रहा था। तभी बदमाशों की बाइक से युुुवक की बाइक टकरा गई, जिसके बाद हुई कहासुनी के दौरान बदमाशों ने युवक पर गोली चला दी। खून से लथपथ युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।
घटना चौक थाना क्षेत्र के राजाबाजार-सुभाष मार्ग की है। बतादे कि बारावफात पर सजावट के लिए साथी शारिक के साथ अनस (21) गुब्बारे लेकर बाइक से लौट रहा था। तभी राजाबाजार-सुभाष मार्ग पर अचानक बाइक टकराने के चलते हुए विवाद पर बदमाशों ने तमंचा निकाल कर उसके सिर में गोली मार दी। युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती गया है। घटना से और 21 को बारावफात को देखते हुए इलाके में दहशत बनी हुई है। कई थानों के पुलिस बल और पीएसी, आरएएफ तैनात कर दी गई है। वहीं, सूचना पर पहुंचे आक्रोशित परिवारीजनों ने ट्रामा में जमकर हंगामा किया। वही पुलिस मामले की जांच में लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कानून मंत्री ब्रजेश पाठक परिवारीजनों से मिलने ट्रामा सेंटर पहुंचे। कानून मंत्री ने हमलावरों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

No comments