आग लगने से चार दुकाने हुई जलकर राख
लखनऊ। कैंट के सदर बाजार स्थित गोला बाजार में आज सुबह आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हाे चुका था।
मिली जानकारी के मुताबिक यहां आलोक केसरवानी की किराना की दुकान है, जिसमें आज सुबह करीब 8:15 बजे गोला बाजार स्थित दुकान में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, और अगल-बगल की चार और दुकानो को भी आग ने अपनी चपेट में लिया। सूचना पर पहुंची दमकल के दो वाहन के कर्मचारियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
दीपावली से ठीक पहले दुकान में लगी आग से पीडि़त परिवार सदमे में है। वहीं आग लगने के सूचना पर कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी भी मौके पर आए। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार को वह हर संभव मदद करेंगे। गौरतलब है कि यह बाजार ब्रिटिश काल के समय में स्थापित किया गया था। इसको नए सिरे से बनाने का प्रस्ताव लंबित है।

No comments