इकाना स्टेडियम का नाम बदलने पर बोली सपा,अटल को समाजवादियों की श्रद्धांजलि
डेस्क। योगी सरकार ने राजधानी लखनऊ में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले इकाना स्टेडियम का नाम बदल दिया है, लखनऊ के इस इंटरनेशनल स्टेडियम का नाम योगी सरकार ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया है, नाम बदले जाने पर समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर हमला बोलते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि यूपी सरकार में जिस तरह से नाम बदलने की परम्परा चली है, यह दुर्भाग्य भी है और योगी सरकार का दिवालियापन साबित करता है। दो साल की योगी सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिसको पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम दे सकें।
सपा प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव ने बड़े विजन के साथ जो अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनवाया था उसे आज योगी और बीजेपी ने अटल जी का नाम देकर साबित कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई विजन नहीं है, उन्होंने कहा कि स्टेडियम का नाम अटल के नाम पर किया गया है, यह अटल को समाजवादियों की सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।
गौरतलब है कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में इस स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ था, खुद अखिलेश यादव ने इसका नाम इकाना रखा था, इस स्टेडियम का उद्घाटन भी 2017 में अखिलेश यादव ने किया था, मंगलवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है, लिहाजा मैच से एक दिन पहले नाम बदले जाने पर सियासत शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments