अश्वमेध यज्ञ हमारे जीवन मे है बहुत महत्वपूर्ण - पं.मुकेश महराज
मियागंज/उन्नाव। नगर पंचायत औरास मे चल रहे अश्वमेध यज्ञ में हवन कुंड पर बैठे गायत्री परिजनों ने शान्ति कुजं से आये देवदूतों के मार्गदर्शन किया। इस दौरान पं. मुकेश जी महराज ने यज्ञ के विषय परिजनों को जानकारी देते हुए कहा कि, यज्ञ हमारे जीवन मे बहुत महत्वपूर्ण है, और इससे वातावरण शुद्ध होता है। उन्होंने कहा जहां पर यज्ञ किया जाता है, वह राष्ट्र शक्तिशाली होता है, और उस राष्ट्र का मानव ज्ञानवान होता हैं।
...रिपोर्ट - मो. सुफियान खान। (मियागंज/उन्नाव)

No comments