Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

आए दिन बंद रहता है स्वास्थ केंद्र, जनता में नाराजगी।




लखीमपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने का प्रयास कर रहे हो लेकिन लापरवाह चिकित्सक कर्मी मुख्यमंत्री के प्रयासों को पलीता लगा कर उनकी धज्जियां उड़ा रहे ताजा मामला तहसील मोहम्मदी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां स्वास्थ्य केंद्र कार्य दिवस में भी बंद रहा, जिससे कारण शनिवार को भी मरीज परेशान होकर इधर-उधर घूमते रहे, लेकिन फार्मासिस्ट संजय शर्मा अनीस अहमद की लापरवाही के चलते अंधेरे नगरी चौपट राजा जैसे हालात बन गए हैं, सुरसा जैसा मुंह फैलाई खडी स्वास्थ समस्या गरीबों को स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में किल्लत भरी जिंदगी जीने पर मजबूर कर रही तो वहीं जिम्मेदारों को मुंह भी चिढ़ा रही है कार्यादिवस में भी स्वास्थ केंद्र बद होने के कारण आए दिन आम जनमानस को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
रिपोर्ट- हरिओम सिंह, लखीमपुर खीरी

No comments