पत्रकारो ने धरना देकर,किया विरोध प्रदर्शन
उन्नाव। आज सोमवार को 11 बजे जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर एक न्यूज चैनल CEO उमेश शर्मा को सरकार के द्वारा षड्यंत्र रच मुकदमा लिखे जाने के विरोध में 11 बजे धरना प्रदर्शन किया गया ।
जिसमे जनपद के व सहर के सभी पत्रकारो ने उपस्थित होकर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की,
इसके बाद सभी ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
इस मौके पर बार एसोसिएशन उन्नाव के अध्यक्ष अध्यक्ष सतीश शुक्ला व्यापार मंडल उन्नाव अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव , सरदार अजित पाल सिंह , पत्रकारो में ज्ञानेन्द्र सिंह सेंगर , राजेश बाजपेयी , रवींद्र सिंह राठौर , मान्यता प्राप्त पत्रकार डाक्टर सुधीर शुक्ला , उमा कान्त मिश्रा , नरेन्द्र नाथ अवस्थी , प्राचीन्द्र मिश्रा, शेखर अमर गुप्ता , ईशु बाजपेयी , जय सिंह , नीरज सोनी, राहुल अवस्थी ,अमित त्रिवेदी , अस्विनी अवस्थी, नासिर खान ,राम शंकर , सहित अन्य लोग रहे।

No comments