Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

स्लाॅटर हाउस को मानक के अनुसार चलाये जाने के निर्देश


उन्नाव। राजन शुक्ल प्रमुख सचिव, नागरिक सुरक्षा 
एवं राजनैतिक पेंशन, उ0 प्र0 शासन एवं नोडल अधिकारी जनपद उन्नाव अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत जरी जरदोजी के सामान्य सुविधा केंद्र एवं स्लाॅटर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्व प्रथम जरी, जरदोजी के लिये दो करोड़ चैबीस लाख की लागत से बनाया जा रहा जिसमें 
10 प्रतिशत एस0पी0वी0 द्वारा एवं 10 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार द्वारा एवं शेष धनराशि केन्द्र सरकार के सहयोग से केन्द्र का निर्माण हो रहा है। 
नोडल अधिकारी जनपद उन्नाव ने कार्यदायी संस्था 
यू0पी0एस0आई0सी0 को निर्देशित किया कि जो भी निर्माण हो रहा है 
गुणवत्ता परक हो इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
 जाहिरा अध्यक्ष कलेस्टर उद्यान समिति द्वारा निर्माणाधीन सामान्य सुविधा केन्द्र के महत्व एवं प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके उपरांत नोडल अधिकारी द्वारा स्लाटर हाउस एग्री काॅम 
फूड्स प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक क्षेत्र बन्थर उन्नाव का भी 
निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में फैक्ट्री के प्रबंधक द्वारा बताया गया कि पशुवधशाला की पशुवध क्षमता 500 महिशवंशी पशुओं की है जो एपिडा एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा निर्देशों एवं मानकों के अनुसार चलाई जाती है। 
इस वधशाला का मांस विदेशों में निर्यात किया जाता है। इस संबंध में नोडल अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि पशुवधशाला में साफ-सफाई सन्तोष जनक है ।
एवं पशुवधशाला में मानकों का विशेष ध्यान दिया जाए। 
नोडल अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से यह भी कहा कि जिन निर्माणाधीन परियोजनाओं का कार्य चल रहा है वह समय से पूरा करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  प्रेम रंजन सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला अर्थ संख्याधिकारी  राजदीप वर्मा, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

No comments