देवरी विधानसभा के केसली में शिवराज का दौरा
सागर। जनपद के विधानसभा के केसली में सीएम शिवराज कांग्रेस पर जमकर बरसे। राहुल पर निशाना साधते हुए बोल राहुल बाबा गेंहू की बाल ऐसी लगती है की वैसी लगती है तुम क्या जानो। राहुल बाबा इंदिरा जी ने 1971 में गरीबी हटाने की बात कही और गरीबों को हटा दिया। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी तेजी सिंह को बताया सज्जन,सहज और सरल जनता से की वोट की अपील। सोमवार सुबह करीब डेढ़ गजट देरी सीएम सभा स्थल पहुंचे उन्होंने 12बजकर 10 मिनट पर बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा की 70 में से कांग्रेस ने 54 साल सरकार चलाई और हमने 15 साल। लेकिन 15 साल का हमारा विकास 10 गुना ज़्यादा है।
हमने जो काम किये उनपर कांग्रेस को गुस्सा आता है। सड़कें नहीं थी हमने सड़कें बनवाईं, कांग्रेस ने गड्ढे दिए। कांग्रेस के समय बिजली गोल हो गयी थी। नारा प्रबल था जबतक रहेंगे दिग्गी जलती रहेगी डिब्बी। हमने 4700 करोड़ की सिंचाई योजनाएं शुरू कीं। कांग्रेस के समय साढ़े सात हजार हेक्टेयर सिंचिंत जमीन थी हमने 41 हजार कर दिया।
शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया था। गुरुजी बनाकर 500 रुपये में शिक्षकों को पढ़ाना पड़ा। मैं बेटियों की बात टाल नहीं पाया पाया निशुल्क शिक्षा और किताबें मुहैया कराईं, साइकल दिलवाई। 12 वी में 70 प्रतिशत से ज़्यादा अंक वालों को लैपटॉप दिलवाया। मेरी बिटिया 75 प्रतिशत लाएगी मामा स्कूटी दिलवाएगा। किसी भी वर्ग के बच्चो की उच्च शिक्षा की फीस भरूँगा। इसलिए इनको गुस्सा आता है।
...रिपोर्ट-हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)
No comments